Indian Idol 11 के मंच पर पहुंचा झारखंड का दिवस नायक, गायकी से सभी को करेगा मंत्रमुग्ध

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 01:48 PM (IST)

दुलमी: झारखंड के रामगढ़ जिले से सच्ची लगन और मेहनत की मिसाल कायम करने वाले एक युवक की कहानी सामने आई है। झारखंड के दिवस नायक ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियेलिटी इंडियन आइडल 11 में अपनी गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिवस रामगढ़ के दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती बयांग गांव का रहने वाला है। शो में वह सिंगर कैलाश खेर का मशहूर सूफी गीत 'सैंया...तू जो छू ले प्यार से' गाते नजर आएंगे। जिसकी तीनों जज बहुत तारीफ करते नजर आ रहे है। दिवस ने बताया कि उसने 2 वक्त की रोटी के लिए मजदूरी के साथ-साथ कई दूसरे काम भी किये हैं।

वह कैंटीन में बरतन धोने का काम करते हैं। उन्‍होंने अपने माता-पिता को नहीं बताया है कि वह बरतन धोने का काम करते हैं। यह शो 19 अक्टूबर रात बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

 

Ajay kumar