कमल नयन चौबे बने झारखंड के नए DGP, नक्सलवाद का खात्मा होगी सबसे बड़ी चुनौती
punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2019 - 02:19 PM (IST)

रांची: झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बीएसएफ के एडीजी रहे चौबे के सामने राज्य से नक्सलवाद का खात्मा बड़ी चुनौती होगी। कमल नयन चौबे 1986 बैच के बिहार कैडर के आइपीएस मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के रहने वाले हैं।
नए पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे बेहद तेज-तर्रार पुलिस अफसर हैं। उनकी सेवा अवधि 21 अगस्त, 2021 तक है। चौबे ने डीके पांडेय की जगह ली है, जो 31 मई को ही रिटायर हो गए। डीजीपी की दौड़ में बीएच देशमुख और नीरज सिन्हा भी थे, लेकिन, उच्च स्तर पर केएन चौबे के नाम पर सहमति बनी थी।