झारखंड: सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में दो लोगों की निर्मम हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 05:51 PM (IST)

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है, जबकि एक महिला को मारकर घायल कर दिया गया। मृतकों में दो बुर्जुग शामिल हैं। घायल महिला के बाल काट दिए गए। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

घटना सिमडेगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित टुंबा टोली की है। मृतकों में लगभग 60 वर्षीय पुरुष एवं उनकी 80 वर्षीय चाची शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम को डायन बिसाही के मामले में रमेश सिंह ने जलावन की लकड़ी से मार-मार दोनों की हत्या कर दी। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रमेश सिंह फरार हो गया। गांव वालों ने घटना को दबाने का प्रयास किया, लेकिन मुखिया अलेक्सियन बरला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीपीओ राजकिशोर एवं थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हत्या के आरोपी रमेश सिंह को गांव के चौकीदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

prachi