झारखंड: पलामू में व्रजपात से दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 06:33 PM (IST)

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को व्रजपात से दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना पलामू जिले के मनातू व पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई।

पहली घटना पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बलमुआ गांव में घटी। यहां फसल काटने के दौरान व्रजपात हो गया। व्रजपात से 22 वर्षीय युवक आबिद मिंया की मौत हो गई। बताया जाता है कि आबिद मिंया अपने अन्य परिजन के साथ खेत में अरहर की फसल काट रहे थे। इसी बीच हल्की बारिश के साथ अचानक व्रजपात हो गया। इसकी चपेट में आने से आबिद की मौत हो गई।

दूसरी घटना मनातू थाना क्षेत्र के उरूर गांव की है। उरूर गांव निवासी सुनैना तुरी की मौत व्रजपात से हो गई। बताया जाता है कि हल्की बूंदाबांदी देख सुनैना पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। यहां अचानक व्रजपात होने से उसकी मौत हो गई।

prachi