झारखंड विस चुनावः दूसरे चरण के नामांकन का आखिरी दिन, AJSU प्रमुख ने सिल्ली सीट से भरा नामांकन

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 05:55 PM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी। इसके चलते सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं सोमवार को ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) के सुप्रीमो सुदेश महतो ने सिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया है।

जानकारी के अनुसार, सुदेश महतो अपने समर्थकों के साथ मोरहाबादी मैदान से होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनके इस जलूस में शामिल हुए। इसी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जमशेदपुर पूर्व सीट से नामांकन दाखिल किया है और हटिया से कांग्रेस के उम्मीदवार अजयनाथ शाहदेव ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि हमारे पास आम जनता का प्यार है और उसी की बदौलत हम चुनाव जीतकर आयेंगे सिर्फ हटिया से ही नहीं झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। बता दें कि बीजेपी और आजसू की महागठबंधन पर बात ना बनने के कारण दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static