झारखंड विस चुनावः लोहरदगा सीट से BJP प्रत्याशी ने भरा पर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 11:47 AM (IST)

लोहरदगा: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से लोहरदगा से वर्तमान विधायक सुखदेव भगत बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले इस सीट से आजसू प्रत्याशी के उम्मीदवार के रुप में नीरू शांति भगत ने सोमवार को लोहरदगा में नामांकन दाखिल किया था।

जानकारी के अनुसार, यह जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने दी। पार्टी के निर्देश पर सुखदेव भगत देर रात रांची मुख्यालय पहुंचे और टिकट प्राप्त किया। हाल ही में सुखदेव भगत कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे।


बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 5 चरणों में करवाए जाएंगे। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर से शुरु होनें हैं। 23 दिसंबर को मतगणना की जाएगी






 

Ajay kumar