झाविमो ने जारी की 37 प्रत्याशियों की सूची, प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 04:31 PM (IST)

रांचीः झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 37 उम्मीदवारों की सूची आज जारी की। झाविमो ने यहां दूसरी सूची जारी करते हुए बताय कि 37 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इनमें पोड़ैयाहाट के निवर्तमान विधायक प्रदीप यादव पर पार्टी ने इसी विधानसभा क्षेत्र पुन: विश्वास जताया है। इनके अलावा लोहरदगा से पवन तिग्गा, मनिका से राजपाल सिंह, बहरागोड़ा से हरमोहन महतो, घाटशिला से डॉ. सुनीता और पोटका से नरेश मुर्मू उम्मीदवार होंगे।

झाविमो ने विधानसभा चुनाव के लिए इन सीटों से जारी की सूची
जमशेदपुर पूर्व से अभय सिंह, जमशेदपुर पश्चिम से पंकज साव, सरायकेला से अनिल सोरेन, खरसावां से राम होनहागा, चाईबासा से चांदमुनी बालमुचु, मझगांव से जोसेफ पूर्ति, जगरनाथपुर से मंगल सिंह बोबोंगा, मनोहरपुर से सुशील टोप्पो, तमाड़ से प्रेम शाही मुंडा, मांडर से बंधु तिर्की, तोरपा से मार्शल मुंडू और सिमडेगा से मोहन बड़ाइक को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त बरही से अरविंद यादव, मांडू से चंद्रनाथ भाई पटेल, सिमरिया से रामदेव सिंह भोगता, गोमिया से गौतम तिवारी, ईचगढ़ से विनोद राय, हटिया से शोभा यादव, मधुपुर से मो. सहीम खान, बगोदर से रजनी कौर, गांडेय से दिलीप वर्मा और डुमरी से मो. सुल्तान अंसारी को टिकट दिया है। बोकारो से डॉ. प्रकाश सिंह, सिंदरी से रमेश राही, बाघमारा से संतोष महतो, शिकारीपाड़ा से राजेश मुर्मू, दुमका से अंजूला मुर्मू, जरमुंडी से डॉ. संजय कुमार, सारठ से उदय शंकर सिंह उफर् चुन्ना सिंह, गोड्डा से फुल कुमारी और महागामा से संजीव मिश्रा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

बता दें कि झाविमो ने इससे पूर्व जारी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। झाविमो ने वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उसने 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए, जिनमें से आठ विजय पताका फहराया। हालांकि बाद में इनमें से छह विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static