झाविमो MLA प्रदीप यादव को यौन शोषण के आरोप से मिली राहत, जल्द ही जमानत पर आएंगे बाहर

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 04:43 PM (IST)

रांचीः अपनी ही पार्टी की महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विधायक प्रदीप यादव को जेल हो गई थी। परंतु अब झारखंड उच्च न्यायालय में इस पर फैसला आ चुका है। विधायक प्रदीप यादव को यौन शोषण के आरोप से राहत मिल गई है। बीते दिन की सुनवाई में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने इस मामले में 28 सितंबर को फैसला सुनाने का निर्देश दिया था।

दरअसल, उनकी ही पार्टी की एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।पीड़िता ने घटना के 13 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हाई कोर्ट से जमानत की याचिका खारिज होने के बाद प्रदीप यादव ने निचली अदालत में सरेंडर किया था। जांच के दौरान प्रदीप यादव के अधिवक्ता ललित यादव ने अदालत को बताया कि इस मामले में उनके ऊपर गलत आरोप लगा कर उन्हें फंसाया जा रहा है।

इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला साजिश के तहत उन पर योन शोषण का आरोप लगा कर उन्हें फंसाया है। बता दें कि पुलिस को प्रदीप यादव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। परंतु अदालत ने उनकी जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है जिसके लिए उन्हें जेल में ही रखा गया था। परंतु अब हाई कोर्ट का फैसला आ गया है जिसमें सपष्ट हो गया है कि प्रदीप यादव बेकसूर है। उन पर लगाए गये सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static