JMM और कांग्रेस ने घोटाले करके झारखंड के माथे पर लगाया भ्रष्टाचार का कलंकः CM रघुवर

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 03:22 PM (IST)

धनबादः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान रघुवर दास ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड के विकास के साथ समझौता किया था। घोटाले करके झारखंड के माथे पर भ्रष्टाचार का कलंक लगा दिया था।
PunjabKesari
मोदी जी के नेतृत्व में राज्य परिवारवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद की बेड़ियों से हुआ आजाद
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2014 से पहले झारखंड को परिवारवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद ने जकड़ रखा था। झारखंड ने मोदी जी का नेतृत्व चुना और राज्य परिवारवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद की बेड़ियों से आजाद हुआ, झारखंड तेजी से विकास के पथ पर बढ़ चला। मोदी जी के नेतृत्व में धनबाद ने तेजी से विकास किया है। सिर्फ धनबाद क्षेत्र में 5 साल में 2000 करोड़ की लागत से 2539 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है। खनन से जो रॉयल्टी आती है, उससे यहां 2200 करोड़ से ज्यादा की लागत से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
PunjabKesari
धनबाद ISM को अब आईआईटी का गौरव प्राप्त है
सीएम ने आगे कहा कि धनबाद में खुदिया वीयर योजना और देवघर जिले में अजय बराज योजना, पुनासी जल योजना दोबारा शुरू की गई हैं। 27 साल से ये परियोजनाएं फाइलों में लटकी थीं, किसी और ने नहीं, कांग्रेस और जेएमएम ने लटकाई थीं। धनबाद ISM को अब आईआईटी का गौरव प्राप्त है। मोदी जी ने आपकी जरूरतों को समझा और उसी के मुताबिक काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आपके क्षेत्र के विकास को सर्वोपरि रखा और उसी के अनुसार काम किया है।
PunjabKesari
झामुमो और कांग्रेस ने उन सभी आंदोलनकारियों को भुला दिया
झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन झामुमो और कांग्रेस ने उन सभी आंदोलनकारियों को भुला दिया। भाजपा की सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को प्रति माह सम्मान राशि देने की शुरुआत की। इसी के साथ रघुवर दास ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के लिए, नागरिकता संशोधन बिल लाने के लिए, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए झारखंड की जनता का धन्यावाद किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static