विस चुनावः JMM का दावा, तीसरे चरण के मतदान के बाद सत्ता में आएगी महागठबंधन की सरकार

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 11:16 AM (IST)

रांचीः झारखंड में 81 सीटों पर 5 चरणों में विधानसभा चुनाव करवाए जा रहे हैं। पहले 3 चरणों के चुनाव समाप्त होे गए हैं। इसके बाद झामुमो ने दावा किया है कि तीसरे चरण के मतदान के बाद अब महागठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शहरी मतदाताओं की मतदान में कम रुची लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। रांची में कम मतदान होने के कारण उन्होंने भाजपा को ही बताया। इस दौरान सुप्रियो ने कहा कि पीएम मोदी झारखंड में इतनी बार आ चुके हैं कि उन्हें अब स्थाई रूप से यहीं रह लेना चाहिए।

महासचिव ने आगे कहा कि धनबाद रैली में पीएम मोदी ने देश को दो हिस्सों में बांटने की बातें कही है। साथ ही झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने दिया जिसके लिए पार्टी ने आपत्ति जताई थी।

Ajay kumar