JMM अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने CM रघुवर दास को बताया नकली झारखंडी, कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 05:35 PM (IST)

दुमकाः झारखंड में जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव नजदीक आते जा रहा है, वैसे-वैसे झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दल एक दूसरे को पछाड़ने के लिए एक से बढ़कर एक दांव लगा रहे हैं। ऐसा ही एक दांव झारखंडी होने का मुद्दा उछाल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रघुवर दास के मुख्यमंत्री वाली भाजपा सरकार को परास्त करने की चाल चली। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को उसके इसी दांव से ही करार जवाब देने के लिए खुद को झारखंडी करार देते हुए हेमंत सोरेन पर ही सवालिया निशान उठा दिया है।
   
जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन ने जब रघुवर दास के पूर्वजों के छत्तीसगढ़ से होने को लेकर रघुवर दास को झारखंड से बाहर छत्तीसगढ़ी होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी और रघुवर दास को हतोत्साहित करने का प्रयास किया। कुछ समय तक रघुवर दास हेमंत सोरेन के इस दांव से परेशानी में रहे, लेकिन अब इन्होंने इसका रास्ता निकाल लिया है। हेमंत सोरेन के। संथाल परगना का नहीं होने को आधार बनाकर उन्होंने संथाल परगना जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ है। वहीं खुद को झारखंडी होने का प्रमाण देते हुए कहां की उनका जन्म झारखंड के मुख्य अस्पताल में हुआ है। अब हेमंत सोरेन यह बताएं कि वे कहां के रहने वाले हैं।

बता दें कि झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को देखते हुए झारखंड की प्रमुख राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए एक से बढ़कर एक गांव चल रहे हैं। विकास और बेनाम से लेकर बढ़ते हुए यह मुद्दा अब असली और नकली झारखंडी होने पर आ चुका है। हेमंत सोरेन ने रघुवर दास को 36 वीडियो बताया तो अब रघुवर दास हेमंत सोरेन को उसके इशिता उसे पलटवार करते हुए खुद को झारखंडी बताया।

Ajay kumar