झारखंड विस चुनाव: हटिया सीट से झामुमो अध्यक्ष ने पत्नी सहित किया मतदान, BJP पर बोला हमला

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 02:11 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर मतदान जारी हैं। लोग चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। वहीं झामुमो( झारखंड मुक्ति मोर्चा) अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मिलकर हटिया विधानसभा सीट से मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

हेमंत सोरेन ने कहा कि विकास को लेकर जो वादे सरकार करती है अगर वह सच में सत्ता का नशा छोड़ धरती पर होते तो चुनाव में उन्हें मेहनत करने की जरुर नहीं पड़ती। भाजपा को हर बार प्रधानमंत्री को बुलाने की जरुरत नहीं पड़ती। उन्होंने आगे कहा कि रघुवर दास एक थोपे हुए मुख्यमंत्री हैं। इसलिए अब राज्य में बदलाव करने की जरूरत है।

बता दें कि तीसरे चरण में अब तक शांतिपूर्ण रुप से 45 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं चुनाव में कई राजनीतिक नेताओं ने भी मतदान किया। 12 सीटों पर 3 बजे तक मतदान होगा। शेष 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static