गिरिडीह पहुंचे CM रघुवर दास, किसानाें काे बांटेंगे कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किस्त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 03:12 PM (IST)

गिरिडीहः झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के लिए बुधवार को गिरिडीह पहुंचे। उनके साथ गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी समेत कई प्रमुख भाजपा नेता भी थे।

जानकारी के अनुसार, रघुवर दास बुधवार को गिरिडीय हवाई अड्डे पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने रोड़ शो की शुरुआत की। हवाई अड्डा से लेकर स्टेडियम तक लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रघुवर दास मुख्यमंत्री स्टेडियम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में कृषि आशीर्वाद योजना की दूसरी किस्त का वितरण करेंगे। इसके बाद वह पीरटांड़, बगोदर बस स्टैंड एवं राजधनवार हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि दास ने हवाई अड्डा से अलकापुरी, भण्डारीडीह, नेताजी चौक, अंबेडकर चौक, काली बाड़ी, बड़ा चौक होते हुए गिरिडीह स्टेडियम तक रोड शो किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static