भाजपा केंद्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड में पी मुरलीधर राव को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्ली/रांचीः भाजपा के केंद्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को झारखंड में महासचिव पी मुरलीधर राव को नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे पार्टी विधायक दल को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के एक बयान में इस बात की पुष्टी की गई है। गौरतलब है कि आप( आम आदमी पार्टी) ने दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटें जीती थी जबकि भाजपा को सिर्फ आठ सीट पर ही जीत हासिल हुई ।

बाबूलाल मरांडी का भाजपा में जोर-शोर से स्वागत
भाजपा का दामन थामने के बाद बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोर-शोर से स्वागत किया।

बता दें कि सोमवार को झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने 14 साल बाद भाजपा में वापसी की है। साल 2006 में वह भाजपा से अलग हो गए थे और उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा नामक अपनी एक अलग पार्टी बना ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static