JVM ने चौथी लिस्ट जारी कर 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान, बाबूलाल मरांडी धनवार से लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 04:37 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने अपने 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए झाविमो ने जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की है उनके नाम धनवार से बाबूलाल मरांडी, कोडरमा से रमेश हर्षधर, बरकठ्‌ठा से बटेश्वर मेहता, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बड़कागांव से दुर्गाचरण प्रसाद, सिल्ली से उमेश महतो, खिजरी से अंतु तिर्की, रांची से सुनील कुमार गुप्ता, कांके से कमलेश राम है।

बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने 2014 में गिरिडीह और धनवार सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले 2005 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था पर उस समय भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

Ajay kumar