कमल नयन चौबे बने झारखंड के पुलिस महानिदेशक

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2019 - 11:40 AM (IST)

रांचीः भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के अधिकारी कमल नयन चौबे को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। चौबे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी के पांडेय का स्थान लेंगे जिन्होंने शुक्रवार को पुलिस सेवा से अवकाश ग्रहण किया।

सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के अधिकारी कमल नयन चौबे झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक होंगे।बयान में कहा गया है कि वह डी के पांडेय का स्थान लेंगे जो पैंतीस वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इससे पहले रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दिनेश कुमार पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के अवसर पर ‘‘विदाई समारोह‘‘ का आयोजन किया गया।

भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के अधिकारी पांडेय वर्ष 2015 में 24 फरवरी को झारखंड पुलिस के महानिदेशक नियुक्त किए गए थे। पांडेय ने अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में राज्य में नक्सलवाद खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static