चाईबासा के कस्तूरबा गांधी को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार, PM मोदी करेंगे सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 02:31 PM (IST)

चाईबासाः झारखंंड के एक विद्यालय का चुनाव देश के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ विद्यालय 2017-2018 पुरस्कार के लिए किया गया है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। इस विद्यालय को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित किया जाएगा। 

चाईबासा के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-2018 के लिए देश भर के 52 विद्यालयों को चयनित किया गया है। इसमें चाईबासा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल है। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर अन्य विद्यालय भी इससे प्रेरित हुए हैं। इसी के चलते जिले के अन्य स्कूलों में भी 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

बता दें कि पीएम मोदी 18 सितंबर को दिल्ली में कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं, वार्डेन और डीसी अरवा राजकमल को इसके लिए पुरस्कृत करेंगे। 
 

Nitika