झारखंड में खादी महोत्सव की हुई शुरुआत, 22 राज्यों ने लगाई प्रदर्शनी

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 02:02 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में सबसे बड़े खादी महोत्सव की शुरुआत की। इस आयोजन स्थल का नाम महात्मा गांधी ग्राम रखा गया। इस मेले में देश के 22 राज्यों से कुटीर उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेले में आकर्षण का केंद्र चरखा और खादी हाट है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का यह कर्तव्य है कि देश के लिए कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें देश में बनी चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसी कारण से झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में लगा हुआ है। 

रघुवर दास ने कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मीठी क्रांति नारे के तहत मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य में निर्मित शहद का ही प्रयोग किया जाएगा। झारखंड के मधु का प्रयोग होटलों और जहाजों में भी किया जाएगा।