देवघर में पूजा के लिए जा रही कीर्तन मंडली को ट्रक ने कुचला, 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 12:43 PM (IST)

देवघर: झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग एक कीर्तन मंडली में देवघर पूजा के लिए जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुमका जिले के सरैया थाना क्षेत्र के दिग्गी गांव के पास सोमवार सुबह यह घटना घटी। एक कीर्तन मंडली बिहार के बांका जिले के कुरमाड़ हाट से झारखंड के देवघर जा रही थी। मंडली में 75-76 लोग थे जो एक रथ के साथ कीर्तन-भजन करते जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक ट्रक ने रथ को ठोकर मारते हुए मंडली में शामिल लोगों को कुचल दिया।

दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की मौत देवघर अस्पताल में ले जाते समय हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

 

Deepika Rajput