धनबाद में बोले कीर्ति आजाद- एग्जिट पोल से उलट आएंगे परिणाम, 2019 में नहीं चलेगा मोदी मैजिक

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 06:29 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद मतदान के खत्म होते ही पूरी तरह से रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड और धनबाद के धार्मिक स्थलों का सपरिवार दर्शन कर रहे हैं।

वहीं कीर्ति आजाद मीडिया के एग्जिट पोल पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जता रहे हैं। कीर्ति के मुताबिक दावे और हकीकत में फर्क आगामी 23 मई को दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर थी, लेकिन 2019 में उनका कोई मैजिक नहीं चलेगा।

इसी दौरान कीर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के साथ पूरे देश में महागंठबंधन के परिणाम एग्जिट पोल के उलट आएंगे। वहीं धनबाद से अपने जीत के दावे के साथ कीर्ति ने कहा कि जीत-हार जो भी हो, वे धनबाद के ज्वलंत मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यही रहकर चुनाव प्रचार करेंगे।

Deepika Rajput