चाईबासा कोषागार मामले में लालू को 5 साल की सजा, 5 लाख रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 02:10 PM (IST)

रांची: चारा घोटाला के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। रांची की सीबीआई के विशेष न्यायधीश एसएस प्रसाद की अदालत ने लालू को दोषी करार कर दिया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को भी 5 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माना घोषित कर दिया है। इसमें 6 आरोपियों को बरी किया गया है। बता दें कि चारा घोटाला के चाईबासा कोषागार से वर्ष 1992-93 में फर्जी कागजात के आधार पर 33 करोड़ 13 लाख 67 हजार 534 रुपए की निकासी की गई थी।