लालू का ट्वीट- झूठ बोलने पर भाजपा को 100 में से 100 अंक
punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 11:44 AM (IST)
रांचीः झारखंड के रांची जिले के बिरसा मुंडा जेल में चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावी वर्ष में आम बजट के नाम पर जनता से झूठे वादे किए गए है।
जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गई, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार है,15 लाख रु मिल गए वैसे ही किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी, वैसे ही ग़रीबों को मेडिक्लेम मिलेगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 3, 2018
भाजपाईयों को झूठ बोलने में 💯/💯!
लालू ने बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया है कि जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा साफ होकर अविरल हो गई, वैसे ही देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार है,15 लाख रुपए मिल गए वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा। लालू ने अंत में लिखा भाजपाईयों को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक।