झारखंड विस चुनावः LJP ने जारी की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 06:37 PM (IST)

रांचीः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इससे पहले लोजपा ने पहले चरण चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार में जुमई से सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 81 सीटों में से लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।



 

Nitika