लोकसभा चुनाव 2019: BJP के 3 प्रत्याशियों का ऐलान, रांची से संजय सेठ को दिया टिकट

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 05:48 PM (IST)

रांची: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। अब बीजेपी ने जो सूची जारी की है उसमें रांची से संजय सेठ को टिकट दिया है। पार्टी ने अपने जीते हुए सांसद रामटहल चौधरी को साइड कर दिया है। वहीं चतरा से बीजेपी ने सुनील सिंह और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा देवी को टि‍कट दिया है।

इन तीन लोकसभा सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गरम था। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्‍व ने अंतिम समय में संजय सेठ के नाम पर मुहर लगा दी है। संजय सेठ वर्तमान में झारखंड खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष हैं। वहीं चतरा से बीजेपी ने सुनील सिंह को ही दोबारा टिकट दिया है। सुनील सिंह वर्तमान में चतरा से बीजेपी के सांसद हैं।

वहीं राजद छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली अन्‍नपूर्णा को कोडरमा से टिकट दिया गया है। कोडरमा में अन्‍नपूर्णा का मुकाबला झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से है।
 

पार्टी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
बीजेपी रांची संजय सेठ
बीजेपी चतरा सुनील सिंह
बीजेपी कोडरमा अन्‍नपूर्णा देवी

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static