लोकसभा चुनाव: झारखंड में थमा चौथे चरण का प्रचार, 19 मई को मतदान

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 05:43 PM (IST)

दुमका: देश में सातवें चरण और झारखंड में चौथे चरण के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान शुक्रवार शाम को थम गया। इस चरण में 19 मई को झारखंड के संताल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीट-दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए मतदान होगा। तीनों सीटों पर बीजेपी और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

दुमका से झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वे जहां से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुनील सोरेन से रहा है। वहीं राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो के विजय हांसदा और बीजेपी के हेमलाल मुर्मू के बीच कांटे की टक्कर है। इसी तरह गोड्डा लोकसभा सीट पर बीजेपी के निशिकांत दुबे और झाविमो के प्रदीप यादव के बीच सीधा मुकाबला है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के खाते में सिर्फ गोड्डा सीट आई थी, जबकि दुमका और राजमहल पर झामुमो की जीत हुई थी।

prachi