लोकसभा चुनाव: झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकाॅप्टर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 04:27 PM (IST)

दुमका: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को झारखंड की संताल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। संताल की दुमका, राजमहल और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बूथों पर पोलिंग पार्टियां भेजी जा रही हैं। आधा से ज्यादा मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं तो शेष पर पहुंचने वाली हैं। शनिवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाल लेंगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया जा रहा है।

संताल क्षेत्र में मतदान की लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर दी गई हैं। दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही निर्धारित स्थानों से पोलिंग पार्टियां भेजी जा रही हैं। इसी तरह राजमहल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर साहिबगंज और पाकुड़ से पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर रवाना हो रही हैं। गोड्डा जिला मुख्यालय से गोड्डा के विभिन्न बूथों की ओर मतदान कर्मी रवाना हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static