झारखंड में 4 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए किस सीट पर कब होंगी वोटिंग

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 10:54 AM (IST)

रांचीः 2019 के लोकसभा चुनावों का आगाज हो गया है। 17वीं लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे जबकि झारखंड में 4 चरणों में मतदान होगा।

वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि वंशवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद को नकार कर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दें। इसके साथ ही फिर से मोदी सरकार को चुनें, जो कि आपके स्वाभिमान की रक्षा करे, सम्मान बढ़ाए और देश को विकास के पथ पर आगे लेकर जाए। 

जानिए झारखंड में किस सीट पर कब होगा मतदान-ः 
पहला चरण 29 अप्रैल -
चतरा, लोहरदगा और पलामू में मतदान होगा।
दूसरा चरण 06 मई - कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग में मतदान होगा।
तीसरा चरण 12 मई - गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम में मतदान होगा।
चौथा चरण 19 मई - राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान होगा। 

2019 में झारखंड में गठबंधन 
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। राज्य में भाजपा का गठबंधन (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन)आजसू के साथ है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (जेवीएम) साथ हैं। यहां भाजपा 13 जबकि आजसू एक सीट पर चुनावी मैदान में उतरेगी। 
 

Nitika