झारखंड में भी लव जिहाद के मुद्दे ने पसारे पैर, पीड़िता ने न्यायालय से लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 03:44 PM (IST)

दुमका(वीरेन्द्र कुमार झा): देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में लव जिहाद का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड में भी लव जिहाद के मुद्दे ने अपना पैर पसारना शुरु कर दिया है। राज्य में भोली भाली लड़कियों को शादी के जाल में फंसाकर जबरदस्ती उनसे धर्म परिवर्तित करवाया जाता है। लड़कियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

लव जिहाद का ऐसा ही एक मुद्दा दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड का है। इस प्रखंड के गायथान गांव की एक हिन्दु युवती इसका शिकार हुई है, जिसे काठीकुंड प्रखंड के सैयद सिराज नाम के एक लड़के ने प्रेम के जाल में फंसाकर हिन्दु रीति रिवाज से शादी कर ली और लड़की के साथ उसके गांव में ही रहने लगा। लड़के ने शादी के कुछ समय पश्चात अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। लड़की को धर्म परिवर्तन कर जबरदस्ती अपना धर्म कबूल करने का दबाव डालने लगा। लड़की के इंकार करने पर लड़का उसे गांव में ही छोड़कर चला गया।

इसके उपरान्त वह दोबारा लड़की से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने की मांग करने लगा। इस पर लड़की ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्याय की मांग की। युवती ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। 

बता दें कि लड़के से पूछने पर उसने शादी और धर्म परिवर्तन करने की बात से इंकार कर दिया लेकिन जबज पीड़िता की बेटी ने अपना बयान दिया तब उसके शादी की बात को स्वीकार कर लिया। पीड़िता की इस न्याय की लड़ाई में उसकी बेटी भी उसके साथ खड़ी है।