Jharkhand Assembly Election 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 04:38 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव की 12 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है वहीं पांच सीटों पर अभी भी वोटिंग जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

महेंद्र सिंह धोनी ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल स्थित बूथ संख्या-378 पर पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये वही स्कूल है जहां से धोनी ने पढ़ाई की थी।

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान करवाए जा रहे हैं। तीन बजे तक 17 विधानसभा सीटों पर 57.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं पांच सीटों पर पांच बजे तक वोटिंग होनी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static