झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 03:52 PM (IST)

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले चुनाव के मद्देनजर इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विमल को प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर से हटाकर प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना बनाया गया है। वहीं डीसी बोकारो कृपानंद झा को निदेशक, उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान विनोद कुमार, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा को प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर बनाया गया है। अरविंद कुमार, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग को प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर के पद पर भेजा गया है।

वहीं डीसी जामताड़ा जटाशंकर चौधरी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। गणेश कुमार, नगर आयुक्त, गिरिडीह को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है। गिरिडीह डीसी राजेश कुमार पाठक को विशेष सचिव, कृषि बनाया गया है। अनिल कुमार राय, विशेष सचिव, पर्यटन विभाग बनाए गए हैं आयुक्त, गिरीडीह। मुकेश कुमार, निदेशक, उद्योग को बोकारो डीसी की नई जिम्मेदारी मिली है।

इस दौरान डीसी देवघर राहुल कुमार सिन्हा को गिरीडीह डीसी बनाया गया हैं। वहीं डीडीसी साहेबगंज नैंसी सहाय अब देवघर डीसी होंगी। डीडीसी देवघर सुशांत सौरभ को निदेशक, उच्च शिक्षा बनाया गया है। एसडीओ सदर, रांची गरिमा सिंह को अवर सचिव, स्कूली शिक्षा बनाया गया है। लोकेश मिश्र को रांची सदर एसडीओ बनाया गया है। आदित्य कुमार आनंद, संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Edited By

Jagdev Singh