मनोज तिवारी ने की सिद्धू की आलोचना, कहा- सेना प्रमुख को गले लगाकर शहीदों का किया अपमान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 11:54 AM (IST)

जमशेदपुरः दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने झारखंड के जमशेदपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर उनकी आलोचना की।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के उनकी पाकिस्तान यात्रा से कोई परेशानी नहीं है लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के राष्ट्रपति के साथ बैठकर और पाकिस्तानी सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाकर देश के शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। 

तिवारी ने कहा कि यह हमारे शहीदों का अपमान है और सिद्धू को इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को तुरंत कैबिनेट से निकालने की मांग की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static