Jharkhand Assembly Election: दूसरे चरण में कई उम्मीदवार करोड़पति तो कई पर हत्या के आरोप

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 02:03 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 20 सीटें बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर, प. जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधारपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, सिमडेगा और कोलेबिरा हैं। वहीं दूसरे चरण के चुनाव में कई करोड़पति उम्मीदवारों में अफसर और डॉक्टर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई उम्मीदवारों पर हत्या और लूट जैसे संगीन आरोप हैं।

जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। इसके अन्तर्गत 37 करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त किए उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से केवल 3 विधानसभा क्षेत्र पोटका, कोलेबिरा व जगन्नाथपुर ही ऐसे हैं, जहां एक भी करोड़पति उम्मीदवार मैदान में नहीं है। एनोस एक्का को हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा मिलने की वजह से कोलेबिरा विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस विधानसभा से एनोस की लखपति बेटी आइरिन एक्का चुनाव मैदान में हैं। 

दूसरे चरण में सबसे अधिक अमीर JVM का उम्मीदवार 
वहीं दूसरे चरण के चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे इन करोड़पतियों में सबसे अधिक अमीर झाविमो के उम्मीदवार अभय सिंह हैं। उनके पास 9.19 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अभय सिंह स्नातक हैं और उन पर 2 मामले दर्ज हैं। करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में दूसरे नंबर पर झारखंड पार्टी के ही कुलान पतरस आइंद हैं। वह तोपरा से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके पास कुल 7.74 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस गौरव वल्लव हैं। जमशेदपुर पूर्वी से किस्मत आजमा रहे इस प्रत्याशी के पास कुल 7.46 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे कम पढ़ी-लिखी जोबा मांझी हैं। वह दसवीं पास हैं और राज्य के कल्याण मंत्री के पद पर रह चुकी हैं। 

करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में IAS और IPS भी शामिल 
करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में आइएसएस और आइपीएस भी शामिल हैं। राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद भाजपा के टिकट पर चाईबासा से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके पास कुल 3.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पूर्व आइपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग भी सिमडेगा विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में BJP के 10 उम्मीदवार करोड़पति दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक 10 करोड़पति उम्मीदवार भाजपा के हैं। जदयू, झामुमो और झाविमो के 5-5, आजसू के 3, झापा व एनसीपी के 1-1करोड़पति उम्मीदवार मैदान में है. वहीं, तीन निर्दलीय करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में पूर्व मंत्री सरयू राय का नाम भी शामिल है। दूसरे चरण के उम्मीदवारों का ब्योरा घाटशिला सीट से 2 करोड़पति डॉक्टर मैदान में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से 2-2 करोड़पति डॉक्टर चुनाव मैदान में हैं। जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे अमित कुमार सिंह के पास एमबीबीएस की डिग्री है। 

कई प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज 
वहीं, झाविमो के टिकट के सहारे विधानसभा में पहुंचने की कोशिश करने वाली सुनीता कुमारी रेडियोलॉडिस्ट है। तोरपा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे पौलुस सोरेन के खिलाफ हत्या, हथियार लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला चल रहा है। तमाड़ से एनसीपी के प्रत्याशी राजा पीटर के खिलाफ विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में एनआइए कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static