मरांडी ने हेमंत सरकार पर कसा तंज, कहा- आगाज ऐसा है तो अंत कैसा होगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 04:37 PM (IST)

धनबादः झाविमो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा जुबानी हमला किया।उन्होंने हेमंत सरकार के अब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करने के सवाल पर कहा कि यह बेहद दुख की बात है। आगाज ऐसा है तो अंत कैसा होगा।

भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं के बीच झाविमो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने हेमंत सरकार के अब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं करने के सवाल पर कहा कि यह बेहद दुख की बात है, आगाज ऐसा है तो अंत कैसा होगा।

भाजपा की नीतियों की सराहना
उन्होंने भाजपा की नीतियों और फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि CAA का मतलब नागरिकता देना है किसी का नागरिकता छीनना नहीं है। सरकार को चाहिए कि भयभीत लोगों से मिलकर सीएए के बारे में साफ करें कि CAA क्या है। 

 

Ajay kumar