यात्रियों से भरी हुई मिनी बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 2 यात्रियों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:22 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक यात्रियों से भरी हुई मिनी बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक  को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार को राजगंज थाना क्षेत्र के दल्लूडीह में घटी। मिनी बस कोलकाता से राजगीर जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह 4 बजे हुआ। माना जा रहा कि हादसे के लिए बस का चालक जिम्मेदार है। चालक ने रोड से बाहर खड़े ट्रक को टक्कर मारी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई जिसके बाद लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

prachi