लालू से मिलने रांची पहुंची मीसा, बोलीं- बिहार में रिजल्ट महागठबंधन के पक्ष में जाएगा

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 07:07 PM (IST)

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने उनकी दोनों बेटियां मीसा भारती और रोहिणी अचार्या सोमवार कोे रांची पहुंची। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर मीसा ने बताया कि लालू प्रसाद के पैर में सूजन है। इसलिए पिता से मिलने आए हैं। देखते हैं प्रशासन मिलने देता है या नहीं। लोकसभा चुनाव के दौरान आने का वक्त नहीं मिला। एग्जिट पोल को लेकर मीसा ने कहा कि महागठबंधन के लोग एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते। 2015 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल का हश्र सब देख ही चुके हैं। हमारा जनता में भरोसा है, एग्जिट पोल पर नहीं।

इसी दौरान राजद नेत्री मीसा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब लगने लगा है कि बिहार की जनता ने उनको सपोर्ट और वोट नहीं किया है। इसलिए वह फिर से पलटी मारने की फिराक में हैं। ना जाने कितनी बार और पलटी मारेंगे। साथ ही कहा कि बिहार में रिजल्ट महागठबंधन के पक्ष में जाएगा।

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद कई बीमारियों की वजह से रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। हर शनिवार को रिम्स में नेता और परिवार के लोग उनसे मिलते हैं, लेकिन जेल से विशेष अनुमति पर परिवार के लोग कभी भी मिल सकते हैं।

Deepika Rajput