मोदी सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाएंगेः दीपक प्रकाश

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 05:13 PM (IST)

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने रविवार को अभियान से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मीटिंग को संबोधित किया।उन्होंने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट से लड़ने में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। एक साल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की जनता को आनंदित किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static