5 दिवसीय दौरे पर आज रांची आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, इन विषयों पर करेंगे चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 03:37 PM (IST)

रांचीः देश की ताजा हालत के बारे में चर्चा करने संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को 5 दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं। इस दौरान वह आयोजित समारोह में वह जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा भी करेगें।

जानकारी के अनुसार, समारोह का आयोजन रांची कॉलेज स्थित फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। इसमें बिहार- झारखंड के संघ पदाधिकारियों के साथ भिन्न- भिन्न विषयों पर अलग-अलग बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख के अलावा प्रांत भर से आए स्वयं सेवक भी हिस्सा लेंगे। समागम में बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि भागवत पर्यावरण, जल संवर्धन, सामाजिक समरसता, कुटुंब व्यवस्था, जैविक कृषि, गौ संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह अपने दौरे के दौरान संघ प्रमुख 23 फरवरी को रांची से देवघर भी जाएंगे। आयोजित समागम में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। समागम 20 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static