मानसून की बेरूखी: झारखंड के 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश, खेती पर पड़ा बुरा प्रभाव

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 11:26 AM (IST)

रांची: पूरे देश में मानसून सीजन खत्म हाेने में महज 15 दिन बचे हैं, लेकिन अभी भी झारखंड में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची का आंकड़ा ताे 35 प्रतिशत है। रांची सहित राज्य के 16 जिलाें में सामान्य से कम बारिश हुई है। सिर्फ साहेबगंज ऐसा जिला है, जहां सामान्य से 6 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है।

रांची में दाे दिनाें में अच्छी बारिश हुई है और माैसम विभाग ने अगले 15 दिन में और बारिश हाेने की उम्मीद जताई है। लेकिन फिर भी भरपाई हाेने की उम्मीद कम है। माैसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रांची में अब तक 630.7 एमएम बारिश हुई, जबकि 962.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। कम बारिश हाेने का असर राजधानी के डैम पर भी पड़ा है। पांच साल में इस बार हटिया डैम में सबसे कम पानी है। यहीं से नई विधानसभा, निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी और हाईकाेर्ट काे भी पानी की सप्लाई हाेनी है।

वहीं हटिया के कार्यपालक अभियंता रियाज आलम ने बताया कि हटिया डैम का जलस्तर कम हाेना चिंता की बात है, लेकिन अभी अक्टूबर तक बारिश हाेगी। इससे उम्मीद है कि जलस्तर बढ़ेगा। बारिश कम हाेने का असर खेती पर भी पड़ा है। इस साल झारखंड में पिछले 5 साल में सबसे कम 72.65 प्रतिशत ही खरीफ फसलाें की राेपाई हाे पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static