आज से शुरू झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 12:54 PM (IST)

रांचीः झारखंड में सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र 16 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगा। सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चैकिंग की जा रही है। 

जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सार्थक बहस करने के लिए तैयारः सीएम 
जानकारी के अनुसार, सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र में जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी है। सीएम ने सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि हम जन सरोकार से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सार्थक बहस करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही रघुवर दास ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को लकर विपक्ष सरकार को सदन के साथ-साथ सड़क पर भी घेरेगा।

विपक्ष के द्वारा सत्र हंगामेदार करने के आसार 
बता दें कि मानसून सत्र में विधायकों के लगभग 425 प्रश्न आए हैं। इसके साथ ही 6 विधेयकों के भी सत्र में आने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ सत्र में विपक्ष के द्वारा हंगामा करने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष के द्वारा सत्र में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, विधि-व्यवस्था और मिशसनरीज मामलों को सरकार को सदम में घेरा जा सकता है। 

Nitika