अरुण जेटली के निधन से झारखंड BJP में शोक की लहर, चुनाव प्रभारी ओम माथुर लौटेंगे दिल्ली वापिस

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 05:16 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्तमंत्री, कानूनविद अरुण जेटली का दिल्‍ली में दोपहर 12 बजे के करीब निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। जेटली के निधन की खबर सुनकर झारखंड बीजेपी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने जेटली को एक कुशल राजनेता बताते हुए गहरी संवेदना जताई है।

मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन को राजनीति में बड़ी शून्‍यता से जोड़ा है। चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने प्रदेश कमेटी की सभी बैठकें स्‍थगित कर दी हैं। जेटली के निधन के बाद बीजेपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर शनिवार ही वापस दिल्‍ली लौट रहे हैं। अरुण जेटली जी के निधन के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के शनिवार और रविवार के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सीएम का रविवार का दुमका दौरा भी स्थगित किया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Edited By

Jagdev Singh