यौन शोषण मामलाः पीड़िता रिंकी झा के समर्थन में उतरे सांसद निशिकांत दुबे, कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 04:10 PM (IST)

धनबाद: झाविमो(झारखंड विकास मोर्चा) के पूर्व प्रतयाशी प्रदीप यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके ऊपर यौन शोषण का मामला दर्ज था जिसमें अब एक नया मोड़ आया है। पीड़िता रिंकी झा के समर्थन में अब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उतरे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रिंकी झा ने प्रैस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि प्रदीप यादव पर अप्रैल में यौन शोषण का मामला दर्ज हो गया था लेकिन अभी तक उन्हें सजा नहीं हुई है। उन्होंने आगे बताया कि प्रवीण यादव ने उन्हें कई बार धमकाया भी था इसलिए वह अब आखिरी उम्मीद लेकर निशिकांत दुबे से मिली हैं।

वहीं निशिकांत दुबे ने बताया कि जब से यौन शोषण का यह मामला हुआ है तब से ना तो रिंकी झा से मिले हैं और ना ही उनसे बात हुई है। सांसद होेने के नाते पीड़िता ने उनसे मदद मांगी है तो वह मदद जरूर करेंगे और कांग्रेस में शामिल हुए प्रवीण यादव सत्ता में शामिल होकर खुद को बचा नहीं पाएंगे। क्योंकि यह लड़ाई अब एक सांसद लड़ेगा। बता दें कि प्रवीण यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static