3 महीने से सऊदी अरब में बंधक मुफीज बकरीद पर लौटा घर, CM रघुवर दास ने व्यक्त की खुशी

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 04:58 PM (IST)

रांचीः आज बकरीद का त्योहार झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। तीन महीने से सऊदी अरब के रियाद में बंधक बना मोहम्मद मुफीज बकरीद के मौके पर घर लौटा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुफीज ने घर लौटने पर खुशी व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले मुफीज अप्रैल 2017 में अपने मोहल्ले के मो. अली नामक शख्स के साथ काम करने सऊदी अरब गए थे। वहां एक साल काम करने के बाद कंपनी ने 12 अप्रैल 2019 को झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर मुफीज को बंधक बना लिया। इसके बाद मुफीज की बहन ने सीएम रघुवर दास से भाई की रिहाई के लिए गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री ने मुफीज की वापसी पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्रालय और झारखण्ड सरकार के प्रयासों से आज ईद उल जुहा(बकरीद) के अवसर पर मुफीज वापस आ गए हैं। आगे उन्होंने लिखा कि रक्षा बंधन से पहले एक बहन के लिए इससे बड़ा तोफहा और कुछ नहीं हो सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static