नरसंहार मामलाः राज्यपाल ने दिया आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 05:46 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को राजभवन बुला कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए सात युवकों के नरसंहार मामले की जानकारी ली। साथ ही मुर्मू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आज शाम आयोजित जलपान कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाल में हुए सात आदिवासी युवकों के नरसंहार के मद्देनजर यह कार्यक्रम रद्द किया। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे को तलब कर जिले के गुदरी प्रखंड के बुरुगुलिकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा किए गए नरसंहार की घटना एवं लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल ने यह निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चौबे को पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का भी निर्देश दिया।

prachi