10 लाख रुपये इनामी नक्सली भूषण यादव ने किया सरेंडर, अपने संगठन से था नाखुश

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 12:57 PM (IST)

गुमलाः गुमला, लोहरदगा और लातेहार में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका नक्सली भूषण यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। वह बिहार-झारखंड रिजनल कमेटी का सदस्य था। इस दौरान एसपी अंजनी कुमार झा और डीसी शशि रंजन भी मौजूद रहे। सरेंडर करने वाला इनामी माओवादी अपने साथियों के साथ सात बार पुलिस पर जानलेवा हमला कर चुका था।

सरेंडर के बाद डीआईजी ने इनामी नक्सली को 10 लाख रुपये का चैक दिया। भूषण यादव बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का जोनल कमांडर था। उसके खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके सरेंडर करने से इलाके में नक्सलियों की स्थिती कमजोर हुई है।

सरेंडर करने के बाद भूषण यादव ने बताया कि वह अपने संगठन से नाखुश था। वहां महिलाओं और युवतियों का काफी शोषण हो रहा था। जिसके चलते उसने संगठन को छोड़नें को मन बना लिया। उसने झारखंड पुलिस से सरेंडर करने के लिए संपर्क किया। जिसके बाद गुरुवार को उसने खुद पुलिस के पास जा कर सरेंडर किया।

Ajay kumar