लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने रांची में चिपकाए पोस्टर, राज्य पुलिस ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 11:45 AM (IST)

रांची: झारखंड लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर है। मगर रांची के बीचोबीच बरियातू इलाके में चिपकाए गए माओवादियों के नाम के पोस्टर ने पुलिस के लिए चुनौती पेश की है। पुलिस ने इसके बाद अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।  नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने का आदेश जारी कर दिया गया है। भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष चुनाव हो सके इसके लिए पुलिस की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में नक्सलियों पर पैनी नजर रखने की तैयारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। राज्य पुलिस ने नक्सल प्रभावित निगरानी बढ़ा दी है। ताकि नक्सली लोकसभा चुनाव में कोई बाधा ना डाल सकें। वहीं पुलिस प्रवक्ता आशीष बत्रा ने बताया कि राज्य में 19 ननक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में से 13 झारखंड में हैं। इन अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति की जाती रही है। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकें इसके लिए नक्सलियों की तकनीक के जरिए भी निगरानी की जाएगी। नक्सलियों पर जमीन से लेकर आसमान तक से पैनी नजर रखने की तैयारी है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की सीमा पर चेक नाका बनाए जा रहे हैं। वहीं हवाई कॉम्बिंग की भी तैयारी है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सभी कारगर अभियान चलाए जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static