झारखंड में प्रचंड मोदी लहर के बीच 14 में 12 सीटों पर NDA का कब्जा

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 08:13 PM (IST)

रांची: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। एनडीए प्रत्याशियों ने शुरू से बढ़त बना ली जो बाद में निर्णायक साबित हुई। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से एनडीए ने 12 को जीतने में सफलता पाई है। 11 सीटें बीजेपी ने जीती हैं, जबकि 1 सीट पर आजसू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर कांग्रेस व एक सीट पर झामुमो ने सफलता प्राप्त की है।

राज्य के चुनावी मैदान में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। दुमका में झामुमो के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के सुनील सोरेन से हार गए हैं। खूंटी से बीजेपी के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को को पराजित कर दिया है।

क्रमांक सीट जीते हारे
1 चतरा सुनील सिंह(BJP) मनोज यादव(CONGRESS)
2 धनबाद पशुपति नाथ सिंह(BJP) कीर्ति आजाद(CONGRESS)
3 दुमका सुनील सोरेन(BJP) शिबू सोरेन(JMM)
4 गिरिडीह  चंद्रप्रकाश चौधरी(AJSU) जगरनाथ महतो(JMM)
5 गोड्डा निशिकांत दुबे(BJP)  प्रदीप यादव(JVM)
6 हजारीबाग जयंत सिन्हा(BJP) गोपाल साहू(CONGRESS)
7 जमशेदपुर विद्युतवरण महतो(BJP) चंपई सोरेन(JMM)
8 खूंटी अर्जुन मुंडा(BJP)  कालीचरण मुंडा(CONGRESS)
9 कोडरमा अन्नपूर्णा देवी(BJP)  बाबूलाल मरांडी(JVM)
10 लोहरदगा सुदर्शन भगत(BJP) सुखदेव भगत(CONGRESS)
11 पलामू विष्णु दयाल राम(BJP)  घूरन राम(RJD)
12 राजमहल विजय हांसदा(JMM) हेमलाल मुर्मू(BJP)
13 रांची  संजय सेठ(BJP) सुबोधकांत सहाय(CONGRESS)
14 सिंहभूम गीता कोड़ा(CONGRESS) लक्ष्मण गिलुवा(BJP)

कोडरमा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर बीजेपी में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी ने उन्हें जहां से बहुत बुरी तरह से हराया है। वहीं, हजारीबाग सीट से बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने अपने विरोधी कांग्रेस के गोपाल साहू जबरदस्त शिकस्त दी है। 

prachi