नया बजट राज्य की सुधरती हुई अार्थिक स्थिति का प्रतिबिंब होगा: रघुवर दास

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 02:43 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघवर दास सरकार के वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट आज विधानसभा में पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट नए झारखंड का बजट होगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। यह नया बजट राज्य की सुधरती हुई आर्थिक स्थिति का प्रतिबिंब होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट गरीब, पिछड़ों आदि के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सरकार ने बजट में 52 प्रतिशत इन क्षेत्रों को लोगं के लिए खर्च किया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हुनर भी चाहिए, इसके लिए स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।

सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की स्थापना की थी। उनके ही आदर्शों पर सरकार काम कर रही है और उनके मार्गदर्शन में सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में से 2022 तक गरीबी को दूर किया जाएगा। इसके लिए गांवों का विकास बहुत जरुरी है। रघुवर दास ने कहा कि उद्यमी सखी मंडल के द्वारा प्रत्येक गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों तक रोजगार पहुंचाने के सरकार प्रयास कर रही है।