चुनाव को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह, शादी का जोड़ा पहने नव दंपत्ति ने किया मतदान

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 11:36 AM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है। चुनाव 17 सीटों पर करवाए जा रहे हैं। सभी लोगों में चुनाव के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते हजारीबाग के सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 225 पर शादी का जोड़ा पहने एक नव दंपत्ति ने मतदान किया।

जानकारी के अनुसार, इस नव दंपत्ति जोड़े की शादी बुधवार रात को हुई थी और अगली सुबह दंपत्ति ने आकर मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। मतदान करना उनकी जिम्मेवारी भी है। इसलिए उन्होंने शादी के साथ-साथ इस जिम्मेवारी को भी निभाया है।

बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। साथ ही जेवीएम प्रत्याशी राम देव सिंह भोक्ता ने मतदान किया। वहीं मतदान के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया है कि वोट डालने से पहले ही ईवीएम मशीन ने वोट डिस्पले कर दिया लेकिन मतदाता अधिकारी ने इसे महज टैक्निकल फाल्ट बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static