झारखंड कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, सोनिया और राहुल ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जीत दर्ज की। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static