देवघरः मंदिर में अनुष्ठान करने से रोकने पर भड़के निशिकांत, दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 05:44 PM (IST)

 

देवघरः झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर चल रह विवाद थमने का नाम ही ले रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि चौथी बार उन्हें देवघर में अनुष्ठान करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि8 मैंने पिछले 11 सालों में देखा है, जिसने भी मेरे साथ गलत करने की कोशिश की है वह जेल चला गया है। साथ ही अगर हत्या का आरोप लगाया गया तो उसने असामयिक मौत या दुर्घटना से मुलाकात की। यहां कुछ गुंडे हावी हैं, न्याय होगा।

बाबा मंदिर में निकास द्वार से पप्पू यादव के प्रवेश पर भाजपा सांसद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सबके प्रवेश के लिए एक नियम लागू नहीं होने पर वह मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा दे देंगे। निशिकांत दुबे ने कहा कि जब उन्होंने अपने वृद्ध माता-पिता को प्रशासन के आग्रह पर पूजा करवाने की कोशिश की तो उन्हें जबरन रोक दिया गया। वहीं पूर्व सांसद पप्पू यादव को निकास द्वार से गर्भ गृह में प्रवेश कर पूजा करने दिया गया। उस समय प्रशासन का कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं था।

निशिकांत दुबे ने जिला प्रशासन से पूछा कि एक सांसद के नाते उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की पूजा कैसे होगी। इससे उन्हें अवगत करवाया जाए। बता दें कि भाजपा सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक व्यक्ति की गुंडागर्दी पूरे समाज की गुंडागर्दी कहलाएगी।

Nitika